Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गौरेला में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया:गौरेला में विवाहिता का शव कुएं में मिला, पति गिरफ्तार
Breaking News

गौरेला में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया:गौरेला में विवाहिता का शव कुएं में मिला, पति गिरफ्तार

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
695b88f8 1f8a 4bfe 9d7c 97a9d8de76d0 1777971175471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



695b88f8 1f8a 4bfe 9d7c 97a9d8de76d0 1777971175471
गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया है। 30 मार्च को गांव के एक कुएं में मधु सोनवानी का शव मिला था। शुरुआरती जांच और पोस्टमार्टम के बाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मधु सोनवानी का पति दीपचंद सोनवानी शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था। परिजनों के अनुसार, अक्सर दहेज कम लाने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। मामला दहेज़ मृत्यु के तहत दर्ज
क्यों कि शादी को अभी 7 साल पूरे नहीं हुए थे, इसलिए कानून के प्रावधानों के तहत इस मामले को दहेज मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया परिजनों का कहना है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर मधु सोनवानी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखी गई। ग्रामीणों ने भी पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया पति उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस जांच में जुटी है गौरेला पुलिस ने आरोपी पति दीपचंद सोनवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। साबुत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हो कड़ी सजा:परिजन पुलिस ने आरोपी पति दीपचंद सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मृतिका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में कार-माज़दा भिड़ंत, एक युवक की मौत:तीन घायल बिलासपुर रेफर, संबलपुर से रायपुर जा रहे थे

May 5, 2026

नशे में बेटे ने तलवार से मां-बाप पर किया वार:धार नहीं होने से बची जान; बालोद में ईंट बनाने का काम करता है परिवार

May 5, 2026

भिलाई में बड़ी चोरी और लूट का मामला:शादी समारोह में परिवार के साथ गया था व्यवसायी, चोरों ने बंद घर से गहने और कैश चुराए, जामुल में चाकू की नोक पर लूट

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069638
Views Today : 37
Views Last 7 days : 697
Views Last 30 days : 3915
Total views : 90681
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.