Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गौरेला में नाबालिग का विवाह रोका गया:बालिका बालिग होने से पहले हो रही थी शादी, प्रशासन ने कार्रवाई की
Breaking News

गौरेला में नाबालिग का विवाह रोका गया:बालिका बालिग होने से पहले हो रही थी शादी, प्रशासन ने कार्रवाई की

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
848c9e5d bec2 4591 ad8e 6e339cb2e468 1776952133486
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



848c9e5d bec2 4591 ad8e 6e339cb2e468 1776952133486
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के गौरेला ब्लॉक की जोगीसार ग्राम पंचायत में एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोका गया है। जिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को 23 अप्रैल को इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला जीपीएम के अधिकारियों को जानकारी दी गई। मामले का संज्ञान लेते हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग, जीपीएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री बीरेंद्र कुर्रे ने तत्काल एक टीम का गठन किया। दस्तावेजों के आधार पर नाबालिग किकली युवती इस टीम में ब्लॉक परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि, जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्य, गौरेला थाना पुलिस, जोगीसार ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीण शामिल थे। टीम मौके पर पहुंची और बालिका के उम्र संबंधी दस्तावेजों (अंक सूची) की जांच की। जांच में पाया गया कि बालिका की उम्र 17 वर्ष 8 माह 26 दिन थी, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार निर्धारित 18 वर्ष से कम है। युवती के माँ-बाप को समझा कर रुकवाई शादी टीम ने बालिका के माता-पिता और परिवार के सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों के बारे में समझाया। इसके बाद, परिवार से बाल विवाह न करने का घोषणा पत्र/पंचनामा पर हस्ताक्षर कराकर विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075185
Views Today : 305
Views Last 7 days : 3149
Views Last 30 days : 9977
Total views : 104206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.