Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गेस्टहाउस में शराब पार्टी करने वाले 2 अधिकारियों का तबादला:कोरबा में वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई, मंत्री ने की थी शिकायत
Breaking News

गेस्टहाउस में शराब पार्टी करने वाले 2 अधिकारियों का तबादला:कोरबा में वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई, मंत्री ने की थी शिकायत

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d1406d73 5f81 4a96 923f e55fcec9658d 1776788231231
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d1406d73 5f81 4a96 923f e55fcec9658d 1776788231231
कोरबा में सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़े जाने के बाद दो अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह सामने आए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें अधिकारी गेस्ट हाउस में शराब का सेवन करते हुए दिखाई दिए थे। एक अधिकारी को कोरबा से मड़वा स्थानांतरित किया गया है, जबकि दूसरे को मड़वा से कोरबा बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट भेजा गया है। वहीं, मड़वा के मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को कोरबा स्थित मुख्य अभियंता उत्पादन, डीएसपीएम में पदस्थ किया गया है। इन तबादलों के माध्यम से प्रशासन ने सख्त संदेश देने का प्रयास किया है। गेस्ट हाउस में शराब पीते कैमरे में कैद बता दें कि पिछले सप्ताह सीएसईबी कोरबा पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश पर तुरंत तबादला सीएसईबी प्रबंधन ने मंत्री के निर्देशों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आवास और गेस्ट हाउस में इस तरह का आचरण अनुशासनहीनता माना जाएगा और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति और गेस्ट हाउस का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए होना चाहिए। वहीं, कुछ अन्य लोगों का मानना है कि यह तबादला केवल एक औपचारिक कार्रवाई है, जबकि ऐसे मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.