![]()
कोंडागांव में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्रों ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में कुमकुम पांडे ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मुस्कान नेताम ने 89.33 प्रतिशत और कृतिका दीवान ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य संजय कुमार राठौर ने बताया कि कुमकुम पांडे ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं के मेधावी बच्चे इसी प्रकार, कक्षा 12वीं में लाकेश दीवान ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। नंदनी पांडे ने 82.6 प्रतिशत और प्रेम प्रकाश बघेल ने 77 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। लाकेश दीवान ने रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य ने बच्चों की सफलता में ख़ुशी जाहिर की विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार राठौर ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। 30 अप्रैल को विद्यालय में 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 9वीं-12वीं कक्षा तक के टॉपरों को प्रोत्साहन राशि:पंचायत इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वरी सोरी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर पूरे गांव को गर्व व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत गिरोला द्वारा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम में दिलीप दीवान, रामेश्वर सेठिया, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
<
