Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक
Breaking News

गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 10 2025 raipur crime 2025106 143851
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक बदमाश को गिरफ्तार करने गए आरक्षक पर आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपी खेत के कीचड़ में जाकर छिप गया। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से बदमाश को गिरफ्तार किया।

Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 02:30:52 PM (IST)

Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 02:40:07 PM (IST)

गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक
पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

HighLights

  1. आरोपी साहिल कुर्रे से तलवार बरामद, वीडियो आया सामने
  2. बदमाश खेतों ओर की भागा और कीचड़ में जाकर छिप गया
  3. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना हुई, जब एक पुलिस आरक्षक पर बदमाश ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरक्षक टेकराम साहू आरोपी साहिल कुर्रे को पकड़ने के लिए पिरदा गांव पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने तलवार लेकर अचानक आरक्षक पर हमला कर दिया। आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए खुद को बचा लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

naidunia_image

हमले के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गया और वहां मौजूद कीचड़ में जाकर छिप गया। इसकी सूचना तुरंत थाने में दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को काबू करने में पुलिस की बड़ी मदद की।

बताया जा रहा है कि साहिल कुर्रे इलाके में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत फैला रखी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार बरामद की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई कैद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला हिस्ट्रीशीटर ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में की मारपीट, केस दर्ज

राजधानी के पीडब्ल्यूडी आफिस, ओसीएम चौक में शनिवार देर रात चौकीदार और उसके बेटे पर चार लोगों ने हमला कर दिया। इसमें महिला हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेवा के साथ चार लोग शामिल हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध कायम किया है। आरोपित फरार हैं।

शिकायतकर्ता जितेंद्र निषाद ने बताया कि वह अपने दोस्त पिंटू करकसे के साथ उसके पिता राजेश करकसे से मिलने पीडब्ल्यूडी ऑफिस गया था। रात करीब 11:20 बजे दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहुंचे और गेट खोलने की जिद करने लगे। जब पिंटू ने गेट खोलने से मना किया तो एक युवक ने अपना नाम मोनू सचदेवा और महिला ने मोनिका सचदेवा बताया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में हर 20 मिनट में दर्ज हो रही एक नई Cyber Fraud की शिकायत, 67000 मामलों में 791 करोड़ की चपत

इसके बाद चारों लोग दीवार फांदकर अंदर घुसे और पिंटू करकसे पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। घायल को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

April 22, 2026

Raigarh NSUI Protest | Power Cut Issue; Electricity Department Gherao

April 22, 2026

रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक, VIDEO:धार्मिक संगठन के लोग बोले- टीका लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए हिंदू हो

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068261
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.