कलंगपुर| भारतीय जनता पार्टी मंडल ओटेबंद के शक्ति केंद्र देवरी (क) में गांव चलो-घर- घर चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक थानसिंह मंडावी, बूथ अध्यक्ष छत्रपाल देशमुख, सरपंच नूज कुमारी देशमुख, बूथ सचिव गीतेश देशमुख सहित कामता देशमुख, प्रमेश देशमुख, मनीषा साहू मौजूद रहे।
<
