![]()
बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे करीब 10.952 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5.47 लाख रुपए है। आरोपियों के पास से मोबाइल और नगदी भी बरामद हुई है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 30 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर धनपुंजी होते हुए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की जांच शुरू की। पान मसाला के थैले में छिपाकर ला रहे थे गांजा जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति टैक्सी से उतरकर आगे जाने के लिए वाहन तलाशते मिले। दोनों के पास पीले रंग का थैला था। तलाशी लेने पर थैले के अंदर 2 पैकेट में कुल 10.952 किलो गांजा मिला। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिल मोहम्मद शेख (60) और संतोष शंकरराव बावणकर (50) के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के निवासी हैं और गांजा ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर ले जा रहे थे।
मोबाइल और नगदी भी जब्त आरोपियों के कब्जे से 10.952 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 5,47,600 रुपए), एक एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत 6500 रुपए) और 2170 रुपए नगद जब्त किए गए। कुल जब्ती रकम 5,56,270 रुपए है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक कृष्णा भारती, अजय साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
<
