धमतरी-जगदलपुर एनएच-30 चौड़ीकरण परियोजना में वन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। …और पढ़ें

HighLights
- सड़क निर्माण दौरान 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई हुई
- गलत कटाई से अतिरिक्त 6 हजार पेड़ हटाना अनिवार्य
- वर्ष 2017 में वन भूमि डायवर्सन की अनुमति मिली थी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट का पालन नहीं किया गया। इसके कारण 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई कर दी गई।
अतिरिक्त पेड़ों की कटाई की नौबत
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 में इस परियोजना के लिए 402.423 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति दी गई थी। जांच में यह भी पता चला कि गलत कटाई की वजह से अब 6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों को काटना अनिवार्य हो गया है।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को पर्यावरण संरक्षण नियमों की अनदेखी माना है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए पेड़ों के दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।
<
