![]()
दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सुबह तक 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। आशंका है कि, गर्लफ्रेंड से बातचीत के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्त राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार देर रात केजू राइस मिल के पास था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। दो युवकों की हालत गंभीर हमले में जितेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, पांच को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। रातभर चली तलाश और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। गर्लफ्रेंड की वजह से विवाद की बात आ रही सामने बताया जा रहा है कि इस पुरानी रंजिश की वजह गर्लफ्रेंड है। युवती से बातचीत को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था। पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
<
