![]()
अंबिकापुर के मिशन चौक में दाबेली दुकान का संचालन करने वाले अमन ओझा उर्फ टुनटुन की हत्या की आशंका परिजनों ने जताई है। बजरंग दल ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मंगलवार को सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंपा है और मामले की गहनता से जांच की मांग की है। युवक ने पत्नी को भगा ले जाने का वीडियो वायरल किया था। बजरंग दल ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व झारंखड के रंका थाना अंतर्गत बरवाही जंगल में अंबिकापुर के दाबेली दुकान संचालक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। रंका पुलिस घटना को एक्सीडेंट बता रही है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि अमन ओझा की हत्या कहीं और करने के बाद शव को मौके पर फेंका गया है। बजरंग दल ने की जांच की मांग
अमन ओझा उर्फ टुनटुन ने डेढ़ माह पूर्व पत्नी को एक मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया था। कुछ दिन बाद उसने पुनः एक वीडियो जारी कर आरोपों पर यू-टर्न ले लिया था। अमन ओझा ने 7 मई को कलेक्टर सरगुजा को भी आवेदन देकर पत्नी को मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने और अज्ञात मोबाईल नंबर से उसे जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप लगाए थे। बजरंग दल ने पहले भी मामले में जांच की मांग की थी, लेकिन जांच नहीं की गई। बजरंग दल एवं भाजपा से जुड़े दिनेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने जांच में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उसने बाद में जो वीडियो बनाया था, उससे दबाव में बनवाया गया था। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले में सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने कहा कि झारखंड पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जो आवेदन मिला है, उसे झारखंड पुलिस को भेजा जाएगा। इस प्रकरण की पूरी जांच झारखंड पुलिस द्वारा ही की जाएगी। 9 मई को बस में जाते दिखा था मृतक
परिजनों ने बातया कि अमन ओझा 9 मई को एक परिचित की बाइक से गोदरमाना अपने मौसी के घर गया था। वहां से शाम को मौसा के साथ रामानुजगंज बस स्टैंड गया जहां उसने अपने घर बिहार के भोजपुर जाने के लिए बस पकड़ी। एक सीसीटीवी फुटेज में वह बस में सवार होता दिख रहा है। इसके बाद दूसरे दिन उसकी लाश सड़क किनारे मिली थी।
<
