Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गर्मी से बेहाल यात्री राजनांदगांव स्टेशन पर बेहोश:आरपीएफ ने 'ऑपरेशन सेवा' के तहत दी तुरंत इलाज और डॉक्टरी सहायता
Breaking News

गर्मी से बेहाल यात्री राजनांदगांव स्टेशन पर बेहोश:आरपीएफ ने 'ऑपरेशन सेवा' के तहत दी तुरंत इलाज और डॉक्टरी सहायता

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
290de646 d05b 4373 b403 7496f649f39c 1777631866802
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



290de646 d05b 4373 b403 7496f649f39c 1777631866802
राजनांदगांव रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर तत्परता दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरे युवक को आरपीएफ जवानों ने तुरंत इलाज और डॉक्टरी सहायता दिलाई। यह कार्रवाई ऑपरेशन सेवा के तहत की गई। यात्री प्रकाश साहू (26) निवासी कामना नगर, नागपुर, इतवारी से राजनांदगांव तक यात्रा कर स्टेशन पर उतरे थे। इसी दौरान तेज गर्मी के कारण उन्हें अचानक चक्कर आया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। गिरने से उनके पैर में चोट भी आई। ड्यूटी पर तैनात टीम ने दिखाई तत्परता मंडल सुरक्षा आयुक्त (नागपुर) दीपचंद आर्य के निर्देशन में आरपीएफ टीम यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थी। अयोध्या स्पेशल ट्रेन ड्यूटी में मौजूद निरीक्षक तरूणा साहू और प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार ने युवक को गिरते देखा और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। डॉक्टर आने तक दिया प्राथमिक उपचार आरपीएफ स्टाफ ने बिना समय गंवाए रेलवे चिकित्सा विभाग को सूचना दी। डॉक्टर के पहुंचने तक टीम ने मौके पर ही युवक को प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसकी हालत स्थिर हो सकी। परिजनों ने जताया आभार यात्री की स्थिति सामान्य होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। स्टेशन पहुंचे परिजनों ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा भावना के लिए धन्यवाद दिया। ऑपरेशन सेवा के तहत मदद जारी रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और आपात स्थिति में सहायता के लिए ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत लगातार काम किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.