Special Trains: समर हॉलिडे (Holidays 2026) के दौरान छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। …और पढ़ें

HighLights
- इतवारी-मालदा टाउन के बीच 3 फेरे
- दुर्ग-हरिद्वार ट्रेन 29 जून तक
- बिहार के लिए गोंदिया-रक्सौल स्पेशल
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays 2026) में रेल मार्ग पर यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार, मुंबई, हावड़ा, मालदा टाउन और रक्सौल जैसे प्रमुख रूटों पर 10 जोड़ी विशेष समर स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) संचालित की जाएंगी।
इतवारी-मालदा टाउन स्पेशल: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ
रेलवे ने इतवारी (नागपुर) और मालदा टाउन के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी:
- शेड्यूल: इतवारी से यह ट्रेन 19, 20 और 26 अप्रैल को रात 12:30 बजे रवाना होगी।
- स्टॉपेज: यह सुबह 6:30 बजे दुर्ग, 7:50 बजे रायपुर और 10:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
- कोच संरचना: इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर, 4 एसी-3 टायर और 4 जनरल कोच शामिल हैं।
प्रमुख विशेष ट्रेनों की सूची और समय-सीमा (Special Trains Time Table)
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों के फेरों और तिथियों का विवरण जारी किया है:
- दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग: 19 अप्रैल से 29 जून तक (कुल 11 फेरे)।
- इतवारी-शालीमार एक्सप्रेस: 2 अप्रैल से 26 जून तक (कुल 13 फेरे)।
- गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया: 25 अप्रैल से 28 जून तक (कुल 10 फेरे)।
- एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी: 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक (कुल 13 फेरे)।
- हटिया-एलटीटी-हटिया: 20 अप्रैल से 17 जून तक (कुल 9 फेरे)।
- तिरुपति-रक्सौल: 13 अप्रैल से 28 मई तक (कुल 7 फेरे)।
- पटना-चर्लपल्ली-पटना: 8 अप्रैल से 27 मई तक (कुल 15 फेरे)।
- एलटीटी-हावड़ा: 14 और 16 अप्रैल को विशेष रूप से एक फेरे के लिए।
भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद
गर्मी के मौसम में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और बिहार-बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें बड़ी राहत साबित होंगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इन अतिरिक्त फेरों से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को यात्रा के दौरान कम असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
<
