कवर्धा| गंगानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और फिसलपट्टी टूटकर गायब हो चुके हैं, जिससे यहां बच्चों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। पार्क लंबे समय से उपेक्षित है। रख-रखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण पार्क का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है। जहां पहले बच्चों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है।
<
