Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गंगरेल बांध आइलैंड पर सांप गिरने से मजदूर बीमार:वाटर एंबुलेंस ने बचाया; 7 पंचायतों को मिल रहा लाभ
Breaking News

गंगरेल बांध आइलैंड पर सांप गिरने से मजदूर बीमार:वाटर एंबुलेंस ने बचाया; 7 पंचायतों को मिल रहा लाभ

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02e91c5e 9c03 4429 9ecc 5d9c19982b6a 1776696409074
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



02e91c5e 9c03 4429 9ecc 5d9c19982b6a 1776696409074
धमतरी जिले में गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र में शुरू की गई वाटर एंबुलेंस सेवा सोमवार को एक मजदूर के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। ठेमली आइलैंड पर काम कर रहे मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर इस सेवा का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। सिरपुर निवासी शंकर कमार ठेमली आइलैंड में कार्यरत थे, जब अचानक उनके ऊपर एक सांप गिर गया। इससे उनके सिर में तेज जलन और घबराहट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख ठेकेदार ने तत्काल गंगरेल ब्लू एडवेंचर टीम को सूचना दी। धमतरी पहुंचने में पहले 1 घंटे से अधिक समय लगता था डूबान क्षेत्र के लोगों को पहले धमतरी पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लगता था, जिससे उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगरेल बांध में वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी, जिसका अब सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। मरीज शंकर कमार ने बताया कि वे ठेमली में सड़क बनाने का काम कर रहे थे, तभी उनके ऊपर सांप गिर गया। इसके बाद उन्हें घबराहट और चक्कर आने लगे। ठेकेदार को सूचना देने के बाद उन्हें बोट एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया है। थर्ड पार्टी के माध्यम से वाटर एंबुलेंस का संचालन कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि गंगरेल बांध में थर्ड पार्टी के माध्यम से वाटर एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। डूबान क्षेत्र में सात पंचायतें हैं, जिनके निवासियों को धमतरी पहुंचने में काफी समय लगता था। वाटर एंबुलेंस के जरिए मरीजों को गंगरेल तक लाया जाता है, जहां से एक अन्य एंबुलेंस उन्हें अस्पताल रेफर करती है। मरीजों के लिए कोई शुल्क नहीं कलेक्टर ने यह भी बताया कि सोमवार को यह पहला ऐसा मामला था, जिसमें ठेमली आइलैंड पर बन रहे निर्माण स्थल से एक मरीज को वाटर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह एंबुलेंस केवल मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि छात्रों और ग्रामीणों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो धमतरी में किसी भी कार्य के लिए गंगरेल बांध तक आना चाहते हैं। इसके लिए एक सामान्य शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि मरीजों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075238
Views Today : 360
Views Last 7 days : 3204
Views Last 30 days : 10032
Total views : 104261
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.