Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खैरागढ़ में खाद्य विभाग का दुकानों में छापा:एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, नमकीन और कुरकुरे नष्ट किए गए, कई दुकानों के पंजीयन-लाइसेंस नहीं
Breaking News

खैरागढ़ में खाद्य विभाग का दुकानों में छापा:एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, नमकीन और कुरकुरे नष्ट किए गए, कई दुकानों के पंजीयन-लाइसेंस नहीं

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a834bcdf f9f5 4a45 9112 6c3db091d369 1778560866835
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a834bcdf f9f5 4a45 9112 6c3db091d369 1778560866835
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 45 दिन जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने बाजार अतरिया, छुईखदान और खैरागढ़ शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी। जांच के दौरान बाजार अतरिया स्थित वर्मा बेकर्स से एक्सपायरी माजा की बोतलें और वर्मा किराना स्टोर्स से कालातीत नमकीन और कुरकुरे जब्त किए गए। इसी तरह, छुईखदान के कृष्णा बेकर्स से एक्सपायरी कोकोनट वाटर और अन्य पैकेटबंद खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। खैरागढ़ के नर्मदा क्षेत्र में स्थित माँ नर्मदा डेली नीड्स से भी कालातीत खाद्य पैकेट बरामद हुए। इन दुकानों का किया गया निरीक्षण इस अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम के साथ राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भी शामिल है। टीम ने डेयरी, मिठाई की दुकानों, जूस सेंटरों, किराना स्टोर्स, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिटों और मेडिकल प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में अखबारी कागज, अखाद्य रंग और निर्धारित मात्रा से अधिक रंग का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। कई दुकानों के लाइसेंस नहीं निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य पंजीयन और लाइसेंस नहीं पाए गए, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग के अनुसार, अब तक लगभग 50 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई का निराकरण कर पंजीयन जारी किया जा चुका है।
आम जनता से यह अपील विभाग ने आम जनता से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर उसकी सूचना तुरंत विभाग को देने का आग्रह किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में अवैध लकड़ियों से लोड ट्रक पकड़ाई:वाहन को छोड़कर चालक भागा, देर रात नावापारा रोड पर की गई कार्रवाई

May 13, 2026

डेम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत:एमसीबी जिले में पत्नी के साथ रिश्तेदारों के घर आया, हसदेव नदी ऐनीकट में हादसा

May 13, 2026

IIIT Raipur Laptop Theft | Student Disguise, 10 Laptops Stolen, CCTV Footage

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070268
Views Today : 157
Views Last 7 days : 768
Views Last 30 days : 3487
Total views : 91459
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.