टॉप न्यूज़

खेलते-खेलते 3 साल का मासूम कुएं में गिरा,मौत:कोरबा की पुरानी बस्ती दादर में हादसा,बारिश से लबालब था कुआं,डॉक्टरों ने मृत घोषित किया




कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित पुरानी बस्ती दादर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घर के पास खेल रहा 3 साल का मासूम अभियांस पटेल संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक अभियांस घर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर से लगी बाड़ी की ओर चला गया। वहां कुएं के पास पहुंचने पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में जा गिरा। परिजनों को घटना की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक घर नहीं दिखा तो शुरू की तलाश काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाड़ी की तरफ जाने पर परिजनों को अभियांस कुएं में दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अभियांस को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कुएं में पानी काफी बढ़ गया था। पानी लबालब भरा होने के चलते मासूम को संभलने का मौका नहीं मिला। अभियांस सतानंद पटेल का बेटा था। सतानंद खेती-किसानी के साथ बाड़ी में सब्जियां उगाने का काम करते हैं। अभियांस दो भाइयों में सबसे छोटा था और आंगनबाड़ी जाता था। खुले कुओं की घेराबंदी की मांग हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के दौरान खुले कुओं को बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया। लोगों ने प्रशासन से ऐसे कुओं की घेराबंदी कराने और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button