Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खारंग नदी से हो रही थी रेत की चोरी, लोडिंग के दौरान पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; नाबालिग की दबकर दर्दनाक मौत
Breaking News

खारंग नदी से हो रही थी रेत की चोरी, लोडिंग के दौरान पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; नाबालिग की दबकर दर्दनाक मौत

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 04 2026 illegal sand mining bilaspur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के गढ़वट गांव में अवैध रेत खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 03:48:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 04:03:33 PM (IST)

खारंग नदी से हो रही थी रेत की चोरी, लोडिंग के दौरान पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; नाबालिग की दबकर दर्दनाक मौत
लोडिंग के दौरान पल्टी ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर किशोर की मौत

HighLights

  1. दूसरा युवक गंभीर, सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया
  2. खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे
  3. नाबालिगों को अवैध खनन में झोंकने के आरोप लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वट में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अवैध रेत खनन के बाद लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार एक 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रैक्टर पलटने से दबे किशोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार अमित कश्यप और अमित यादव नीचे दब गए। गंभीर चोटों के कारण अमित कश्यप, पिता रमेश कश्यप, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं अमित यादव को गंभीर हालत में पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि मृतक किशोर अवैध रेत घाट पर कैसे पहुंचा और क्या वह खनन में शामिल लोगों के साथ था या संयोगवश वहां मौजूद था।

मामा के साथ रहता था अमित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित कश्यप अपने पिता के साथ नहीं, बल्कि अपने मामा के साथ गढ़वट में रह रहा था। वह किन परिस्थितियों में मामा के पास रह रहा था और घटना के समय घाट पर क्यों मौजूद था, यह अब भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

विभागीय लापरवाही पर सवाल

इस हादसे ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग केवल सड़कों पर औपचारिक कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है, जबकि रेत घाटों पर अवैध खनन खुलेआम जारी रहता है। निगरानी के अभाव में रेत चोर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर खनन करते हैं।

नाबालिगों को जोखिम में झोंकने का आरोप

यह भी सामने आया है कि अवैध खनन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए नाबालिगों को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसे खतरनाक कार्यों में उनकी मौजूदगी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनकी जान के लिए भी गंभीर खतरा बन रही है।

घाटों पर कार्रवाई की कमी

जानकारों का मानना है कि यदि खनिज विभाग रेत घाटों पर सख्ती से कार्रवाई करे, तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लेकिन विभाग द्वारा मुख्य ठिकानों पर कार्रवाई से बचना रेत चोरों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने जैसा प्रतीत होता है।

गढ़वट में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से एक किशोर की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। मामले में ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोर वहां कैसे पहुंचा और रेत चोरी के खेल में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच चल रही है।

-अंशिका जैन, रतनपुर थाना प्रभारी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076902
Views Today : 165
Views Last 7 days : 4213
Views Last 30 days : 11901
Total views : 107106
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.