Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खाद-डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा:आरंग में मंत्री कार्यालय का किया घेराव, डीएपी-यूरिया की कमी और डीजल रोक से खेती प्रभावित
Breaking News

खाद-डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा:आरंग में मंत्री कार्यालय का किया घेराव, डीएपी-यूरिया की कमी और डीजल रोक से खेती प्रभावित

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 20 at 55131 pm 1779289454
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 20 at 55131 pm 1779289454
खेती के समय खाद और डीजल की कमी से नाराज किसानों ने बुधवार को आरंग में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पहुंचे और घेराव कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तेज गर्मी के बावजूद किसान घंटों अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और पोटाश की भारी कमी है। खाद नहीं मिलने से किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं डीजल संकट और ट्रैक्टर-हार्वेस्टर के लिए डिब्बे में डीजल देने पर रोक लगने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि इससे खेती पूरी तरह ठप होने की स्थिति में पहुंच रही है। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। मंत्री की गैरमौजूदगी में किसानों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रति एकड़ दो बोरी डीएपी, दो बोरी यूरिया और एक बोरी पोटाश उपलब्ध कराने के साथ दो महीने तक लगातार डीजल सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। किसानों ने ट्रैक्टर और हार्वेस्टर के लिए डिब्बे में डीजल नहीं देने के आदेश को वापस लेने और फसल बीमा योजना को ऐच्छिक करने की भी मांग रखी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर रायपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगड़िया क्रांति सेना ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासापुर सिम्स में 27 सप्ताह के गर्भ के बराबर गांठ निकाल मरीज को दिया नया जीवन

May 21, 2026

प्रदेश की 3 शराब फैक्ट्रियों की होगी स्वतंत्र जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

May 21, 2026

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071296
Views Today : 11
Views Last 7 days : 1742
Views Last 30 days : 4221
Total views : 93304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.