Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खनिज विभाग की टीम पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जवाब में गुर्गे की पिटाई
Breaking News

खनिज विभाग की टीम पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जवाब में गुर्गे की पिटाई

By adminApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 177704094169eb7e2d4ffa4 rjn2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 177704094169eb7e2d4ffa4 rjn2
गर्मी बढ़ने के साथ ही शिवनाथ नदी का जलस्तर कम हो रहा है। इसका फायदा उठाने अब रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। खासकर रात में रेत का अवैध खनन और परिवहन बढ़ रहा है। बीती रात डोंगरगांव ब्लॉक के रातापायली में रेत के अवैध खनन और परिवहन की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना पर खनिज विभाग और डोंगरगांव तहसीलदार मौके पर जा ही रहे थे कि नदी की दिशा से एक ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी। उसे विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति को और बढ़ा दी। सामने से उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक नहीं रुका और अफसरों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। विभागीय अफसर बाल-बाल बचे। इसके बाद विभागीय टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर गांव में मुख्य मार्ग पर शादी समारोह चल रहा था। वहां पर चालक ने अचानक से गाड़ी को रोक दी। इस दौरान समारोह में मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान ग्रामीणों को कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि ट्रैक्टर कहीं भीड़ में न घुस जाए। चालक ने ट्रैक्टर को वहीं खड़ा कर दिया और वहां से फरार होने लगा। विभागीय अफसरों की टीम और ग्रामीण उसका पीछा करने लगे। कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। खनिज विभाग के सिपाही ने भी उसे पकड़ा। बताया यह भी जा रहा है कि फेंसिंग में टकराने से उसे चोट लगी है। उसके सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिवनाथ नदी से लगे कई गांवों में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन शुरू हो गया है। रातापायली के अलावा साल्हे, मनेरी, पारागांव, सांकरदाहरा व आसपास के कुछ गांवों से अवैध रूप से रेत निकासी शुरू हो गई है। कार्रवाई के बाद भी माफिया के हौसले बुलंद हैं, खासकर रात में। दो गाड़ियां और लगी थीं मौके पर दो माजदा वाहन खड़े थे। हालांकि इनमें रेत लोड नहीं हो पाया था। इस वजह से उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। ट्रैक्टर को डोंगरगांव थाने के सुपुर्द किया गया है। रातापायली में कुछ दिनों से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना आ रही थी। फिर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। चालक का नाम चुनेश्वर साहू बताया गया है। मामले में विभाग के गार्ड ने अपना कथन अफसरों को सौंप दिया है। सख्त कार्रवाई के निर्देश रेत माफिया पर प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार की रात हुई घटना में भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी । गाड़ियों को भी राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। – जितेंद्र यादव, कलेक्टर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074976
Views Today : 56
Views Last 7 days : 2702
Views Last 30 days : 9122
Total views : 103064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.