![]()
टिटिलागढ़| क्षेत्र के सिलुआ गांव में आयोजित पवित्र 16 प्रहर नामयज्ञ कार्यक्रम में टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभु के चरणों में नमन कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। विधायक नवीन जैन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आध्यात्मिक वातावरण ने सभी भक्तों को भक्ति और शांति के भाव से भावविभोर कर दिया।
<
