कवर्धा| सरदार पटेल मैदान के पास स्थित नाला कचरों से पूरी तरह जाम हो गया है। इसकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। नाले के आसपास गंदगी फैलने लगी है। कुछ सप्ताह पहले इसी नाले के जरिए बांध का पानी तालाब तक पहुंचाकर उसे भरा गया था। लेकिन अब नाले की हालत खराब होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
<
