Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » क्लर्क की नौकरी के नाम पर 5 लाख घूस लेते इंटरनेशनल रेफरी और महिला TI गिरफ्तार, रायपुर रेलवे में बड़ा फर्जीवाड़ा
Breaking News

क्लर्क की नौकरी के नाम पर 5 लाख घूस लेते इंटरनेशनल रेफरी और महिला TI गिरफ्तार, रायपुर रेलवे में बड़ा फर्जीवाड़ा

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 05 2026 cbi raipur arrest 2026516 211828
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में सीबीआई ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए डीएमएस बी. राजशेखर राव और महिला टीटीई रामालक्ष्मी को गि …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 09:16:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 09:16:53 PM (IST)

क्लर्क की नौकरी के नाम पर 5 लाख घूस लेते इंटरनेशनल रेफरी और महिला TI गिरफ्तार, रायपुर रेलवे में बड़ा फर्जीवाड़ा
5 लाख घूस लेते इंटरनेशनल रेफरी और TI गिरफ्तार।

HighLights

  1. सीबीआइ ने डीआरएम ऑफिस और दुर्ग में दी दबिश
  2. 5 लाख घूस लेते इंटरनेशनल रेफरी और TI गिरफ्तार
  3. नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो रेलकर्मी पकड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे में क्लर्क बनाने के नाम पर रिश्वत लेते सीबीआइ की रायपुर टीम ने शनिवार को दो रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग रेफरी व इंजीनियरिंग विभाग के डीएमएस बी. राजशेखर राव और महिला वेटलिफ्टर व टीटीई रामालक्ष्मी शामिल हैं। दोनों को एक महिला अभ्यर्थी से पांच लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

दोनों शहरों में एक साथ दबिश

सीबीआइ की टीम ने शनिवार को दोनों शहरों में एक साथ दबिश दी। बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी ली गई, जिसमें घर से लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। डीआरएम कार्यालय रायपुर ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

पूछताछ में सामने आ सकते हैं और भी नाम

लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की मिल रही शिकायतों के बाद सीबीआइ ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 19 मई तक चार दिनों की पुलिस रिमांड पर सीबीआइ को सौंप दिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है कि इस रैकेट में और कितने लोग ठगी का शिकार हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगर गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त है, तो मवेशी सड़कों पर क्यों?

May 17, 2026

संविदाकर्मी को नियमित कर्मचारी नियुक्ति की शर्त पर ही हटाया जा सकता है, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश

May 17, 2026

सड़क हादसे में खोया था बेटा, कोर्ट ने दिलाया 16.5 लाख का मुआवजा

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070712
Views Today : 47
Views Last 7 days : 1341
Views Last 30 days : 3833
Total views : 92247
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.