Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में होटल-ढाबों पर पुलिस की सघन जांच:होटल-ढाबों में अचानक पहुंची टीम, कई को नोटिस, एक ढाबा सील
Breaking News

कोरबा में होटल-ढाबों पर पुलिस की सघन जांच:होटल-ढाबों में अचानक पहुंची टीम, कई को नोटिस, एक ढाबा सील

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d7a0b9c2 150d 4943 b8cb fd7f136a72a0 1777375703914
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d7a0b9c2 150d 4943 b8cb fd7f136a72a0 1777375703914
कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस ने कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज और ढाबों पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए, जबकि एक ढाबा पहले ही सील किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एएसपी कटघोरा नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच की गई। विभिन्न होटलों और ढाबों में पहुंची टीम थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड के गगन होटल, काके ढाबा समेत कई प्रतिष्ठानों में जांच की। पासान थाना क्षेत्र में भी अचानक निरीक्षण किया गया। शराब बेचने-पिलाने पर सख्त चेतावनी हालांकि जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री या पिलाने जैसी गतिविधि नहीं मिली, लेकिन संचालकों को साफ चेतावनी दी गई कि नियम तोड़े तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लिखित नोटिस देकर शराब न बेचने और न पिलाने की हिदायत दी। बिना ID किसी को ठहराने पर होगी कार्रवाई पुलिस ने निर्देश दिया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को होटल या लॉज में न ठहराया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। पहले ही सील हो चुका है ढाबा गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कटघोरा पुलिस ने तानाखार क्षेत्र के कंचन ढाबा में दबिश दी थी। वहां से अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। शराबखोरी कराते पकड़े जाने पर ढाबे को सील कर दिया गया था। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि कटघोरा उप संभाग में होटल, लॉज और ढाबों की जांच लगातार जारी रहेगी। नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में शराब पीकर ड्यूटी पर आया कर्मचारी सस्पेंड:कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

April 28, 2026

राजनांदगांव में साइबर ठगी गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार:मामूली लालच में ठगों को दिए बैंक खाते और एटीएम, 'मिशन साइबर सुरक्षा' के तहत कार्रवाई

April 28, 2026

सफाई नहीं रखने वाले 29 फेरीवालों पर निगम की कार्रवाई:वार्ड 7, 11, 32 और 51 में औचक निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069135
Views Today : 148
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4200
Total views : 90132
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.