Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में शादी में गया युवक पेड़ पर लटका मिला:मृतक ड्राइवर था, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया, मौत का कारण अज्ञात
Breaking News

कोरबा में शादी में गया युवक पेड़ पर लटका मिला:मृतक ड्राइवर था, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया, मौत का कारण अज्ञात

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1dbf3cf0 de5a 43e1 9b8a f468954890d1 1777561734115
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1dbf3cf0 de5a 43e1 9b8a f468954890d1 1777561734115
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के जपेली गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। युवक बुधवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान जपेली निवासी उदय महंत (20) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। परिजनों के अनुसार, उदय महंत बुधवार रात गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर जब ग्रामीण खेत की ओर गए, तो उन्हें गांव से लगे एक पेड़ पर गमछे से लटका हुआ युवक का शव दिखाई दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा ग्रामीणों की सूचना पर उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट और माचिस बरामद हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जांच में जुटी है पुलिस उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आत्महत्या और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिजल्ट आने से पहले ठग ने किया फोन, बोला- पास कराने के पांच हजार और 80% के लिए लगेगा 20 हजार

May 1, 2026

रायपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत; एयरपोर्ट से अस्पताल भेजा गया

May 1, 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को मिला नया ‘गुरु’, मध्य प्रदेश के अमय खुरासिया बने टीम के नए हेड कोच

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069368
Views Today : 19
Views Last 7 days : 939
Views Last 30 days : 4065
Total views : 90377
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.