![]()
कोरबा जिले में पहले महिला थाने का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सिविल लाइन थाना परिसर में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर निरीक्षक भावना खंडारे को महिला थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कराया गया। थाना खुलने के पहले ही दिन शनिवार को पति-पत्नी के विवाद का एक मामला थाने पहुंचा, जिसे थाना प्रभारी ने संज्ञान में लिया। मंत्री देवांगन ने इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह थाना न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान भी सुनिश्चित करेगा। इस थाने में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल की भी पदस्थापना की गई है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने थाना परिसर में एक वाटर कूलर स्थापित करने की भी घोषणा की। साथ ही, गर्मी में लगने वाली आग से बचाव के उपायों से संबंधित पाम्पलेट का विमोचन भी किया गया। पुलिस महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील:कोरबा एसपी कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सीधे महिला थाने में आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं, जहां महिला स्टाफ और महिला थाना प्रभारी उनकी बातों को खुलकर सुनेंगे। पहले ही दिन पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला आया थाना खुलने के पहले ही दिन शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े और विवाद का एक मामला सामने आया। थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। महिला संबंधित अपराधों में चरित्रशंका, शादी के बाद के अफेयर और पति द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन जैसे मामले प्रमुखता से सामने आते हैं।
<
