Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में भारतमाला मार्ग पर लूट की कोशिश:बदमाशों ने चलती कार पर पथराव किया, युवती की आंख में गंभीर चोट
Breaking News

कोरबा में भारतमाला मार्ग पर लूट की कोशिश:बदमाशों ने चलती कार पर पथराव किया, युवती की आंख में गंभीर चोट

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c262289c 8a9c 45c0 bbac 4c7e40adf0f2 1777110818442
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c262289c 8a9c 45c0 bbac 4c7e40adf0f2 1777110818442
कोरबा जिले के भारतमाला मार्ग पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक चलती कार पर पथराव कर दिया, जिसमें कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा-तरदा मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग भारतमाला सड़क से गुजर रहे थे, तभी तीन से पांच बदमाशों ने अचानक कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक बड़ा पत्थर कार के शीशे से टकराकर अंदर बैठी युवती की आंख में जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। कॉर्निया क्षतिग्रस्त, हालत चिंताजनक घायल युवती को तुरंत कोरबा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरूआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट के कारण कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात हमले के दौरान कार चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और सीधे मौके से निकल गया। इससे कार में सवार अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और संभावित लूट की बड़ी वारदात टल गई। परिवार के साथ सफर कर रही थी युवती घायल युवती की पहचान मेघा सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कार में उनके पति सुरजीत सिंह, सास विमला सिंह और बेटी निष्ठा सिंह भी सवार थे। घटना के बाद परिवार सीधे अस्पताल पहुंचा, जहां मेघा सिंह का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने बढ़ाई गश्त बताया जा रहा है कि घायल युवती, कोरबा सीएसपी के रीडर की रिश्तेदार हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने उरगा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बयान के आधार पर होगी कार्रवाई इस मामले में निजी अस्पताल प्रबंधन ने सीएसईबी चौकी पुलिस को मेमो सौंपा है। पुलिस अब पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। दहशत में लोग घटना के बाद भारतमाला मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074976
Views Today : 56
Views Last 7 days : 2702
Views Last 30 days : 9122
Total views : 103064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.