Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में नाबालिग समेत 2 चोर गिरफ्तार:पुलिस ने अभियान के तहत की गिरफ्तारी, शादी वाले घर को बनाया था निशाना
Breaking News

कोरबा में नाबालिग समेत 2 चोर गिरफ्तार:पुलिस ने अभियान के तहत की गिरफ्तारी, शादी वाले घर को बनाया था निशाना

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7b35b516 45e2 4c00 8a10 69500a9a07d4 1776091674430
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7b35b516 45e2 4c00 8a10 69500a9a07d4 1776091674430
कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। साथ ही नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना पीपरपारा कोहड़िया निवासी हंसराज खाण्डे से संबंधित है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 के बीच जब वे परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गए थे, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी और गुल्लक से नकदी, लगभग 35 किलो चावल, गैस सिलेंडर और स्पाइस कंपनी का होम थिएटर चोरी कर लिया था। इस मामले में थाना में अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान में चोरी की दूसरी घटना दूसरी घटना में पोड़ी बहार निवासी अटल अमित बाघ ने 08 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 07 अप्रैल की शाम उनके मौसा ग्लेडबिन कुमार के सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। चोर अलमारी से 35 हजार रुपए नकद और चांदी के सिक्के सहित कुल 40 हजार रुपए की संपत्ति ले गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 331(4), 305(ई), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में गिरोह की संलिप्तता का खुलासा जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करने की बात स्वीकार की। यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में इसी क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में शामिल रहे हैं। इनमें तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद गिरफ्तार आरोपियों में पुराना काशीनगर निवासी 21 वर्षीय प्रभात दास दीवान उर्फ लाल और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 हजार रुपए नकद और चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। विधि से संघर्षरत बालक को 12 अप्रैल 2026 को किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस की अपील और सुरक्षा संदेश पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076471
Views Today : 328
Views Last 7 days : 3738
Views Last 30 days : 11543
Total views : 106543
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.