Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक:मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए
Breaking News

कोरबा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक:मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e729ef60 0cd4 49c1 9628 5cd6a22fb223 1776095241153
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e729ef60 0cd4 49c1 9628 5cd6a22fb223 1776095241153
वाणिज्य, उद्योग, आबकारी और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में 13 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति, नई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई और अनुमोदन किया गया। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। डीएमएफ मद से कोरबा जिले में अतिरिक्त विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, पुल निर्माण शामिल हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) से जुड़े कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। डीएमएफ से कोरबा को नई पहचान मिलेगी सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि डीएमएफ से कोरबा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, राखड़ बांध समस्या, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होंने गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता, बारिश से पहले स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की आपूर्ति, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कौशल विकास, रोजगार सृजन, दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। विधायक तुलेश्वर मरकाम ने डीएमएफ निर्माण पोर्टल को जनहित में उपयोगी बताया। उच्च प्राथमिकता कार्यों पर खर्च होगी कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि डीएमएफ नियमों में संशोधन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य खनन के दुष्प्रभाव कम करना, प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधार करना है। लगभग 70 प्रतिशत राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण जैसे उच्च प्राथमिकता कार्यों पर खर्च होगी। 30 प्रतिशत राशि अन्य अधोसंरचना विकास पर उपयोग होगी। जिले के 5 विकासखंडों के 564 गांव प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं। 15 किलोमीटर क्षेत्र प्रत्यक्ष प्रभावित, 25 किलोमीटर क्षेत्र अप्रत्यक्ष प्रभावित माना जाएगा। नई योजनाएं और अनुमोदन बैठक में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सहयोग से बेसलाइन सर्वे पर आधारित पर्सपेक्टिव योजना निर्माण, एंडोमेंट फंड गठन, परियोजना प्रबंधन इकाई चयन, डिजिटल सशक्तिकरण हेतु वेबसाइट और पोर्टल विकास, थर्ड पार्टी ऑडिट, टोल-फ्री नंबर सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 519.11 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई। इसके विरुद्ध 1498 कार्यों के लिए 529.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076471
Views Today : 329
Views Last 7 days : 3739
Views Last 30 days : 11544
Total views : 106544
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.