![]()
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दो गज जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला-पुरुष भी शामिल थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से दो गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात कहासुनी के बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया सड़क पर मारपीट होते देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया जा सका। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते साफ दिख रहे हैं। मारपीट के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि, दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों के अनुसार, वे आपस में ही मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं। विवाद अभी खत्म नहीं,तनाव बरकरार स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर यह विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। आशंका है कि आने वाले दिनों में इस जमीन विवाद को लेकर फिर से कोई अप्रिय घटना हो सकती है। दर्री थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की बात भी कही जा रही है।
<
