![]()
कोरबा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चोर ने ट्रांसपोर्टर के घर की खिड़की से हाथ डालकर नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर राम जी असाटी के घर की है। सीसीटीवी फुटेज में चोर खिड़की के पास खड़ा नजर आ रहा है। मौका मिलते ही उसने अंदर रखे पर्स और कपड़ों में हाथ डालकर 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। आधार-पैन कार्ड भी ले गया चोर सिर्फ नकदी ही नहीं ले गया, बल्कि पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज भी लेकर फरार हो गया। CCTV में पहले से मंडराता दिखा संदिग्ध पीड़ित राम जी असाटी के मुताबिक, आरोपी पिछले दो दिनों से घर के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। सीसीटीवी में वह लगातार रेकी करते नजर आया। तीसरे दिन मौका पाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। कॉलोनी में दहशत, लोग लगा रहे करंट! लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पड़ोस के घर से भी खिड़की के जरिए मोबाइल चोरी हुआ था। डर का आलम यह है कि कई लोग रात में खिड़की-दरवाजों पर करंट तक लगाने लगे हैं। घर खाली छोड़ने से डर रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर दिनदहाड़े रेकी कर रहे हैं। लोग अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बाहर जाने से भी डरने लगे हैं, क्योंकि घर खाली मिलते ही घर खाली पाकर चोर वारदात कर देंगे। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
