Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में खाद्य पदार्थों की जांच में सैंपल फेल:ADM कोर्ट ने 8 व्यापारियों पर 25 हजार से 1 लाख तक का जुर्माना लगाया
Breaking News

कोरबा में खाद्य पदार्थों की जांच में सैंपल फेल:ADM कोर्ट ने 8 व्यापारियों पर 25 हजार से 1 लाख तक का जुर्माना लगाया

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a020a69 ac51 4a70 9352 3c687a0ab085 1778562826779
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4a020a69 ac51 4a70 9352 3c687a0ab085 1778562826779
कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में सैंपल फेल होने पर कटघोरा और कोरबा ADM कोर्ट ने 8 व्यापारियों पर 25 हजार से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया है। विभाग ने रायपुर लैब की रिपोर्ट के आधार पर यह प्रकरण ADM कोर्ट में प्रस्तुत किया था। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग समय-समय पर जांच अभियान चलाता है। इसी कड़ी में विभागीय अधिकारियों ने शहरी व उपनगरीय क्षेत्रों की दर्जन भर से अधिक राशन, मिष्ठान भंडार और डेयरी दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेजा गया था। लैब रिपोर्ट में कई खाद्य पदार्थों में खामियां पाई गईं, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया। इसके बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ ADM कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किए गए। ADM कोर्ट ने कई दुकानों और होटलों पर लगाया जुर्माना ADM कोर्ट में सुनवाई के बाद दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपए, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार रुपए, मुरली होटल पर 50 हजार रुपए, बीकानेर स्वीट्स पर 50 हजार रुपए, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार रुपए, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार रुपए, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार रुपए और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट सहित 6 अन्य दुकानों के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन मामलों पर जल्द सुनवाई होगी। इसी क्रम में, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को बुधवारी में चल रहे डिज्नीलैंड मेला का भी औचक निरीक्षण किया। टीम ने फूड कारोबारियों को नियमानुसार खाद्य लाइसेंस रखने, दर प्रदर्शित करने, कम मात्रा में फूड कलर का उपयोग करने और एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री न करने की समझाइश दी। नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले हटाए गए टीआई साहू:किशोर केंवट बनाए गए सिविल लाइन थाना प्रभारी, अभय बैस को मिला सिरगिट्‌टी थाना, एसएसपी ने जारी किया आदेश

May 12, 2026

CG-PSC Scam | Lok Adalat Settlement Attempt; High Court Order Demand

May 12, 2026

रायपुर में बंदूक-चाकू की नोक पर लूट:कल्लू गैरेज के पास आदतन अपराधी ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070143
Views Today : 128
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3414
Total views : 91247
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.