Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में आंधी-तूफान से शादी समारोह में अफरा-तफरी:टेंट उखड़ा, कुर्सियां पलटीं, डीजे बंद, लोग बाल-बाल बचे; बिजली गुल, भारी नुकसान
Breaking News

कोरबा में आंधी-तूफान से शादी समारोह में अफरा-तफरी:टेंट उखड़ा, कुर्सियां पलटीं, डीजे बंद, लोग बाल-बाल बचे; बिजली गुल, भारी नुकसान

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6270f4b7 e496 48e0 9253 748e805a075b 1777623068751
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6270f4b7 e496 48e0 9253 748e805a075b 1777623068751
कोरबा जिले में गुरुवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। एसईसीएल (SECL) सीआरसी में चल रहे एक शादी समारोह में आंधी की चपेट में आने से टेंट के पर्दे फट गए, जबकि टेबल-कुर्सी और बर्तन टेबल-कुर्सियां पलट गईं। इस दौरान सूखे पेड़ों की डालियां गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे। करीब आधे घंटे तक आकाशीय बिजली, बारिश और तूफान का कहर जारी रहा। तेज आंधी-बारिश से शादी का पंडाल अस्त-व्यस्त शहर में एक यादव परिवार की शादी थी, जिसके लिए एसईसीएल सीआरसी में पार्टी का आयोजन किया गया था। शाम करीब 7:30 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते टेंट के पर्दे फटने लगे, लोहे के स्टैंड हिलने लगे और खाने के स्टॉल की टेबल-कुर्सियां पलट गईं। डीजे भी बंद करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण हलवाई के बर्तन और खाने की प्लेटें उड़ने लगीं। मेहमान अपना खाना और सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए, जबकि कुछ गाड़ियों में जाकर बैठ गए। इस दौरान सूखे पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिरीं, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित रहे।
आंधी-तूफान से शहर में बिजली व्यवस्था ठप आंधी-तूफान के कारण शहर के कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। शुक्रवार सुबह तक कई कॉलोनियों में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को रातभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। सीएसईबी (CSEB) के कर्मचारी देर रात तक फॉल्ट सुधारने में जुटे रहे। तेज आंधी से शहर के कई इलाकों में लगे होर्डिंग्स और टीन शेड भी उड़ गए। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस घटना से शादी वाले परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चमत्कारी इलाज बना मौत का कारण, रायपुर में महिला को आजीवन कारावास

May 2, 2026

CGPSC State Service Exam 2025 Dates Rescheduled

May 2, 2026

तिल्दा नेवरा में 7 साल की बच्ची से रेप:शादी समारोह में शामिल होने आई थी, पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069524
Views Today : 8
Views Last 7 days : 995
Views Last 30 days : 4187
Total views : 90567
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.