![]()
राज्य शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची रोड के निर्माण के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 32 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से 57.60 किलोमीटर लंबी इस सड़क का मजबूतीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने पेंड्रा संभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा और कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।
<
