Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 घायल:एक का हाथ कटा, 9 घायल; 3 की हालत गंभीर,रायपुर से जगदलपुर जा रही थी बस
Breaking News

कोंडागांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 9 घायल:एक का हाथ कटा, 9 घायल; 3 की हालत गंभीर,रायपुर से जगदलपुर जा रही थी बस

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b9c99342 148a 4aba 86e1 8a7e8c052510 1777107360632
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b9c99342 148a 4aba 86e1 8a7e8c052510 1777107360632
कोंडागांव जिले के थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर आ रही दुबे ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा घोड़ागांव और जोबा के बीच सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। ड्राइवर समेत 9 लोग घायल हादसे में बस चालक रोशन साहू, नवीन सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। इनमें 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों में एक व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए थे। ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार से वाहन चलाना आम बात हो गई है। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर नियमित निगरानी, स्पीड कंट्रोल और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074976
Views Today : 56
Views Last 7 days : 2702
Views Last 30 days : 9122
Total views : 103064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.