Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बारसूर के जंगल से नक्सलियों का डंप बरामद:भारी संख्या में विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले, सुरक्षित लौटे जवान
Breaking News

बारसूर के जंगल से नक्सलियों का डंप बरामद:भारी संख्या में विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले, सुरक्षित लौटे जवान

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004742942 1777827989
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004742942 1777827989
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों के डंप सामान को बरामद किया गया है। विस्फोटक और प्रतिबंधित सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं और बरामद सामग्री के संबंध में वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 2 मई को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा के जंगलों में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई नक्सलियों की सामग्री बरामद की।

बरामद सामान में 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 7.62 मिमी एसएलआर राउंड, 5.56 मिमी इंसास राउंड, 7.62×39 मिमी राउंड, 12 बोर राउंड और खाली केस, .303 ब्लैंक कारतूस, बीजीएल कारतूस के खाली केस सहित विभिन्न हथियारों के राउंड शामिल हैं। इसके अलावा 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, ग्रेनेड पिन, बैटरियां और कैमरा फ्लैश भी जब्त किए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक भरमार राइफल, संचार उपकरण जैसे डीएमआर और वायरलेस सेट, यूरिया पाउडर तथा नक्सली साहित्य भी मिला है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री का जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सलियों की गतिविधियों पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

May 3, 2026

ED की रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर छापे, 5.39 करोड़ रुपये की नकदी-सोना जब्त

May 3, 2026

जल्द सुलझ सकता है छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल बंटवारा विवाद, दोनों राज्यों ने ट्रिब्यूनल के सामने पेश की संयुक्त रिपोर्ट

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 43
Views Last 7 days : 934
Views Last 30 days : 4120
Total views : 90651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.