Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा:जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कराया गया न्योता भोज
Breaking News

कोंडागांव में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा:जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कराया गया न्योता भोज

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29b4345a e222 4543 afc5 a96c90dcee7c 1775825017000
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



29b4345a e222 4543 afc5 a96c90dcee7c 1775825017000
कोंडागांव जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम चुरेगांव, विकासखंड केशकाल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि समुदाय के छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों में पोषण स्तर को आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने सामूहिक संकल्प के साथ कुपोषण को दूर करने की अपील करते हुए आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल तक महिला एवं बाल विकास विभाग की एक पहल के तहत जिले के 110 अधिकारी-कर्मचारियों ने 110 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न्योता भोज कराया। पोषण पखवाड़ा 2026 के 8वें चरण के अंतर्गत जिले के कुल 1834 आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य है। निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार, धात्री माताओं के लिए परामर्श सत्र, पोषण रैली, गृह भ्रमण, सुपोषण चौपाल और सामुदायिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां, स्थानीय संसाधनों से शैक्षणिक सामग्री का निर्माण और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। पखवाड़े का मुख्य थीम मातृ एवं शिशु पोषण पखवाड़े का मुख्य थीम मातृ एवं शिशु पोषण, प्रारंभिक मस्तिष्क विकास, खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बच्चों में मोबाइल एवं टीवी के अत्यधिक उपयोग को कम करने हेतु अभिभावकों को स्क्रीन टाइम घटाने के लिए जागरूक करना है। पोषण पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवा समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और नेशनल कैडेट कोर (NCC) के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076777
Views Today : 31
Views Last 7 days : 4079
Views Last 30 days : 11767
Total views : 106972
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.