![]()
कोंडागांव पुलिस विभाग ने जिले में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। थाना परिसर में मोबाइल फोरेंसिक वाहन और डायल-112 सेवा के सात नए वाहनों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्र सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बस्तर में तेजी से बदल रही तस्वीर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बस्तर लंबे समय तक माओवाद की समस्या से प्रभावित रहा, लेकिन अब क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बस्तर को माओवाद मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और डायल-112 जैसी आधुनिक सुविधाएं पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। इससे आपात स्थिति में लोगों को तुरंत मदद मिल सकेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस डायल-112 सेवा कानून व्यवस्था मजबूत करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज को मिलकर युवाओं को नशे से बचाना होगा। उन्होंने सुरक्षित और स्वच्छ समाज निर्माण के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया। त्वरित कार्रवाई में मिलेगी मदद केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि डायल-112 सेवा आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। समय पर सूचना मिलने से घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक आधारित यह सेवा घटनाओं के साक्ष्य जुटाने और जांच प्रक्रिया को तेज करने में भी मदद करेगी। साथ ही आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था से आम लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।
<
