कवर्धा| शहर की नंदी विहार कॉलोनी में हाल ही में सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। लेकिन अधूरे काम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के किनारे घरों के सामने पर्याप्त भराई नहीं की गई है। इससे कई स्थानों पर खाली जगह छोड़ दी गई है। इस वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होगी। निर्माण कार्य के दौरान सही तरीके से लेवलिंग और साइड फिलिंग नहीं की गई। – दिनेश साहू, कवर्धा
<
