Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कैसे ले सकते आप आसान किस्तों में पीएनजी कनेक्शन पढ़ें नियम
Breaking News

कैसे ले सकते आप आसान किस्तों में पीएनजी कनेक्शन पढ़ें नियम

By adminMay 18, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 05 2026 gaslpg
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026 को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब सीधे रसोई घर तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। योजना के तहत छह माह में गैस वितरण कार्य शुरू होने का कम्पनी दावा कर रही है।

बिलासपुरवासियों को जल्द ही सिलिंडर के अलावा घरों में चूल्हे के लिए पाइपलाइन गैस का विकल्प मिलने वाला है। कंपनी ने रिहायशी इलाकों में भी भूमिगत गैस पाइपलाइन का जाल बिछने का कार्य पूर्ण कर लिया है। अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने शहर ने वर्तमान में चार प्रमुख क्षेत्रों, सरकंडा, मोपका, राजकिशोर नगर और गीतांजलि सिटी फेज-1 व 2 में गैर वितरण के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।

कंपनी का दावा है कि उन्हें अब तक 20 से अधिक कनेक्शन मिल चुके हैं। 50 कनेक्शन होने पर दो माह के अंदर हर हाल में कनेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। कछार में तैयार अत्याधुनिक मुख्य स्टेशन से सभी इलाकों को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है। पहला चरण पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। उसलापुर ओवरब्रिज से इस पार कनेक्शन के लिए सर्वे का काम शुरू होगा।

किस्तों में भुगतान का विकल्प

घरेलू कनेक्शन को आम जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से कंपनी ने दो तरह की वित्तीय व्यवस्था लागू की है। नए कनेक्शन के आवेदन के समय उपभोक्ताओं को केवल 1,300 रुपये की शुरुआती राशि देनी होगी, जिसमें 300 रुपये पंजीयन और 1000 रुपये आंशिक सुरक्षा निधि के शामिल हैं। इसके बाद बची हुई 5,000 रुपये की शेष राशि को 250 रुपये के हिसाब से कुल 20 आसान किस्तों में विभाजित किया गया है, ताकि मध्यमवर्गीय परिवारों पर

एकमुश्त आर्थिक भार न पड़े

एकमुश्त शुल्क चुकाने की गाइडलाइन

जो उपभोक्ता किस्तों की लंबी प्रक्रिया से बचकर सीधे एक बार में पूरा भुगतान करना चाहते हैं, उनके लिए भी एकमुश्त भुगतान की सुविधा कंपनी ने लागू की है। आवेदकों को 300 रुपये का नान-रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क विभाग में जमा करना होगा। इसके साथ ही 6,000 रुपये की पूर्ण सुरक्षा राशि (सिक्युरिटी डिपाजिट) एक साथ जमा करके उपभोक्ता अपने घर में तुरंत कनेक्शन ले सकते हैं।

पार्दशिता लाने लाने भुगतान का विकल्प सिर्फ आनलाइन

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी का कनेक्शन देने के लिए एक एजेंसी को तैनात किया गया है। जो डोर टू डोर सर्वे कर कनेक्शन बांटने का कार्य कर रही है। पारदर्शिता के लिए कंपनी ने पूरी भुगतान प्रणाली को आनलाइन कर दिया है। उपभोक्ता केवल आनलाइन पेमेंट के माध्यम से ही भुगतान कर सकता है। नकद राशि का कोई भी प्रविधान नहीं है।

पीएनजी ईंधन, सिलिंडर से ज्यादा सुरक्षित

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू उपयोग के पीएनजी में सुरक्षा के सभी मापदंड का पालन किया जा रहा है। पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) वर्तमान के पारंपरिक एलपीजी सिलिंडरों की तुलना में बेहद किफायती हैं। रसोई घर में चौबीसों घंटे बिना किसी रुकावट के गैस की आपूर्ति बनी रहेगी, जिससे सिलिंडर खत्म होने या बुकिंग के लंबे इंतजार की परेशानियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह गैस हवा से हल्की होने के कारण किसी भी तरह के रिसाव की स्थिति में बंद कमरों में जमा होने के बजाय तुरंत वायुमंडल में विलीन हो जाती है, जिससे आगजनी या बड़े हादसों का खतरा पूरी तरह टल जाता है।

पहले चरण में मोपका और दूसरे चरण में मंगला में होगा शुरू

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मोपका, राजकिशोर नगर, गितांजलि सिटी व सरकंडा के कुछ क्षेत्रों में सुविधा दो माह के अंदर शुरू हो जाएगी। वर्तमान में 20 कनेक्शन की बुकिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में मंगला, शुभम विहार, अभिषेक विहार व आसपास के क्षेत्र में कनेक्शन बांटने का कार्य पूर्ण होगा जिसे पांच माह के अंदर शुरू करने का लक्ष्य है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीएलएड मुख्य व अवसर परीक्षा 28 से शुरू होगी

May 18, 2026

रोशन हुआ तोके गांव, पहली बार पहुंची बिजली

May 18, 2026

The bronze statue of ‘Avalokiteshvara’, stolen from the Ghasidas Museum in 1952, will be brought to Chhattisgarh, worth Rs 19 crore.

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070891
Views Today : 126
Views Last 7 days : 1695
Views Last 30 days : 4065
Total views : 92657
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.