Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कुदुदंड में रोड-निर्माण के लिए अवैध मकान हटाने पर हंगामा:युवती ने निगम-कर्मी पर धक्का देने, पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया, शिफ्टिंग से इनकार
Breaking News

कुदुदंड में रोड-निर्माण के लिए अवैध मकान हटाने पर हंगामा:युवती ने निगम-कर्मी पर धक्का देने, पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया, शिफ्टिंग से इनकार

By adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa6a6acd 3e9a 48f2 af18 e120c7a34413 1778923830215
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aa6a6acd 3e9a 48f2 af18 e120c7a34413 1778923830215
बिलासपुर के कुदुदंड में सड़क निर्माण के लिए अवैध मकानों को हटाने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान एक युवती ने नगर निगम कर्मी पर अपनी मां को धक्का देने और पुलिसकर्मी पर धमकाने का आरोप लगाया। शिवघाट बैराज से नदी किनारे तक सड़क निर्माण के लिए 46 अवैध मकानों को हटाया जाना है। इन मकानों में रहने वाले लोगों को कोनी स्थित आईएचएसडीपी आवास में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया कई महीनों से चल रही है, लेकिन लोग वहां जाने से इनकार कर रहे हैं। कुदुदंड के निवासियों ने की पीएम आवास की मांग सरकारी जमीन पर वर्षों से रह रहे कुदुदंड के निवासियों का कहना है कि वे कोनी नहीं जाना चाहते। उनकी मांग है कि उन्हें उसलापुर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास (गिरधर आवास) में स्थानांतरित किया जाए। इसी बात को लेकर निगम अमले और रहवासियों के बीच मकान खाली कराने को लेकर तीखी बहस हुई। आज दोपहर जब निगम का अमला लोगों को कोनी आवास में स्थानांतरित करने पहुंचा, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। निवासियों ने एक बार फिर उसलापुर के गिरधर आवास में मकान देने की मांग दोहराई। कोनी में मकान आवंटित, फिर भी लोग जाने से कर रहे आनाकानी नगर निगम की सब इंजीनियर वर्षा साहू ने बताया कि 46 में से 36 लोगों को लॉटरी के माध्यम से कोनी में मकान आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन वे वहां जाने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कुदुदंड से 6-7 लोगों को कोनी स्थानांतरित किया जा चुका है। साहू ने स्पष्ट किया कि कुदुदंड के लोग प्रधानमंत्री आवास की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, और वैसे भी वह आवास अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि कोनी स्थित आईएचएसडीपी आवास के लिए 33 हजार रुपए और उसलापुर के पीएम आवास के लिए 75 हजार रुपए का हितग्राही शुल्क निर्धारित है। पात्रता के अनुसार, कुदुदंड के लोगों को कोनी का आवास आवंटित किया गया है। रोड निर्माण के लिए 6.40 करोड़ का टेंडर जल संसाधन विभाग के ईई मधु चंद्रा ने बताया कि शिवघाट बैराज के दोनों ओर नदी किनारे 650 मीटर रोड निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग ने 6.40 करोड़ का वर्क आर्डर जारी किया है। कुदुदंड में रोड निर्माण के लिए सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए विभाग की ओर से नगर निगम को पत्र लिखा गया था, जमीन खाली होने के बाद निर्माण का कार्य कराया जाएगा। हजारों को आवागमन की सुविधा मिलेगी: चंद्रा उन्होंने बताया कि आगे के हिस्से में रोड निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस रोड के बन जाने से अरपा के किनारे कुदुदंड से लेकर आगे के तटवर्ती गांवों का शहर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में महिला की हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से पिटाई:तालाब विवाद में घर में घुसकर मारपीट, 5 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

May 16, 2026

CM साय ने जांजगीर में लगाई जन चौपाल:कोसला गांव में योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

May 16, 2026

JCCJ जिला अध्यक्ष गुड्डू कोर्षा कांग्रेस में शामिल:बीजापुर में अपने समर्थकों के साथ विधायक विक्रम मंडावी की मौजूदगी में किया प्रवेश

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070658
Views Today : 211
Views Last 7 days : 1273
Views Last 30 days : 3836
Total views : 92116
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.