![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गिरवर गांव में जंगली कुत्तों से बचने के लिए एक घायल हिरण रिहायशी इलाके में घुस आया। प्रधानमंत्री आवास योजना में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से घिरा देखा और तुरंत उसकी जान बचाई। हिरण कुत्तों के हमले और भागदौड़ के कारण जख्मी हो गया था। जानकारी के अनुसार, जंगल से भटककर आए हिरण का जंगली कुत्तों के एक झुंड ने पीछा करना शुरू कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए हिरण भागते हुए गांव की बस्ती में जा घुसा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला। हिरण की देखभाल कर रहे ग्रामीण वर्तमान में स्थानीय ग्रामीण तीजा भरिया ने घायल हिरण को अपने घर में रखा है और उसकी देखभाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी है। ग्रामीण वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि घायल हिरण का उचित उपचार किया जा सके। इसके बाद उसे सुरक्षित वापस जंगल या किसी रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।
<
