Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » काम में लापरवाही पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट:रायगढ़ के संजय मैदान प्रोजेक्ट में देरी पर सख्त कार्रवाई, निविदा निरस्त और जमानत राशि भी राजसात
Breaking News

काम में लापरवाही पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट:रायगढ़ के संजय मैदान प्रोजेक्ट में देरी पर सख्त कार्रवाई, निविदा निरस्त और जमानत राशि भी राजसात

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001400442 1776884811
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001400442 1776884811
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। संजय मैदान विकास कार्य को तय समय सीमा में पूरा नहीं करने पर निगम आयुक्त ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही उसकी निविदा निरस्त कर जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है। संजय मैदान के विकास कार्य में फेंसिंग, गेट निर्माण, पाथवे, नाली, विद्युत व्यवस्था, ग्राउंड मेकिंग और सिटिंग चेयर जैसे कार्य शामिल थे। इसके लिए कान्हा कंस्ट्रक्शन (प्रोपराइटर कन्हैया सोनी, सक्ती) को कार्यादेश जारी किया गया था। काम की समय-सीमा लगभग 5 महीने तय थी, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई। बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा काम नगर निगम ने ठेकेदार को 29 सितंबर 2025 को पहला नोटिस जारी किया था। इसके बाद दूसरा और अंतिम नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। निविदा निरस्त, जमानत राशि जब्त आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने ठेकेदार की निविदा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। साथ ही अनुबंध की शर्तों के अनुसार उसकी जमा जमानत राशि भी राजसात कर ली गई। 1 साल तक टेंडर में हिस्सा लेने पर रोक निगम ने संबंधित ठेकेदार को आगामी 1 साल तक सभी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई अन्य ठेकेदारों के लिए भी कड़ा संदेश मानी जा रही है। निगम की चेतावनी- समय पर काम नहीं तो होगी कार्रवाई नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ठेकेदारों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075215
Views Today : 335
Views Last 7 days : 3179
Views Last 30 days : 10007
Total views : 104236
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.