![]()
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कांग्रेस भवन में बैक-टू-बैक बैठकें ले रहे हैं। सबसे पहले वे विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं। बैठक में दीपक बैज और चरणदास महंत भी मौजूद हैं। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठकों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी, जबकि दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इन बैठकों में पार्टी की आगामी रणनीति और सरकार को घेरने की तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है। 17 मार्च को हुआ था पिछला दौरा सचिन पायलट का पिछला दौरा 17 मार्च को हुआ था, उस समय वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजधानी में हुए इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी ने इस घेराव को सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की रणनीति बनाई थी।
<
