Raipur News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भे …और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया
- तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में रायपुर न्यायालय पहुंचे थे
- कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में जमानत के लिए रायपुर न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका पर विचार किया गया, इसके बाद कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दे दिया।
कानून व्यवस्था भंग करने का लगा था आरोप
बताया जा रहा है कि यह मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप लगे थे। इसी प्रकरण में तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लागू की गई थीं।
<
