Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया, 5 मशीनें जब्त:बिलासपुर में बोर मशीनों को डीजल देने पर रोक, गिरते जल स्तर पर चिंता
Breaking News

कलेक्टर ने बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया, 5 मशीनें जब्त:बिलासपुर में बोर मशीनों को डीजल देने पर रोक, गिरते जल स्तर पर चिंता

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6fe0742c 65a7 4892 96f7 947f9ff9d96d 1779525802161
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6fe0742c 65a7 4892 96f7 947f9ff9d96d 1779525802161
बिलासपुर में लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अवैध बोर खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में बोर खनन पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अवैध बोरिंग का काम जारी है। प्रशासन ने पिछले एक महीने में 5 बोरवेल मशीनें जब्त की हैं। बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। बोरिंग मशीनों को डीजल देने पर रोक कलेक्टर ने भू-जल संरक्षण के साथ डीजल बचाने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निजी बोरिंग मशीनों को बिना प्रशासनिक अनुमति के डीजल न दें। आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल आदेश 2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दो दिनों में 4 मशीनें जब्त तापमान बढ़ने के साथ जिले में भू-जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसी बीच प्रशासन ने छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन की छापामार कार्रवाई में पिछले दो दिनों के भीतर बसिया में दो बोरवेल मशीनें जब्त की गईं। बिलासपुर तहसीलदार प्रकाशचंद्र साहू और उनकी टीम ने दिन-रात कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, एक संयुक्त टीम ने तिफरा में दो और बोर मशीनें पकड़ीं, जिन्हें सिरगिट्टी थाने की कस्टडी में रखा गया है। इससे पहले, सकरी तहसील के ग्राम तुरकाडीह में भी बिना वैध दस्तावेजों के बोर खनन करते हुए एक मशीन जब्त कर कोनी थाने को सौंपी गई थी। यह कार्रवाई तहसीलदार, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने की। दलालों के जरिए चल रहा खेल जानकारी के अनुसार जिले में करीब 15 बड़े बोरवेल ठेकेदार सक्रिय हैं, जबकि 50 से ज्यादा दलाल गांवों में घूमकर किसानों को बोरिंग कराने के लिए तैयार करते हैं। ये दलाल गांवों में किसानों से संपर्क कर कमीशन के बदले ठेकेदारों को बोरिंग का काम दिलवाते हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कई मामलों में असली मालिकों के नाम बाद में सामने आए। पूछताछ में सामने आए असली मालिकों के नाम कई बार दलाल खुद को मशीन का मालिक बताते हैं, लेकिन प्रशासनिक दबाव पड़ने पर असली मालिक का नाम सामने आता है। बसिया में कार्रवाई के दौरान, संतोष पटेल ने पहले खुद को बोरिंग कराने वाला बताया था, लेकिन पूछताछ में पता चला कि मशीन बिल्हा के एक अग्रवाल की थी। जानकारी के मुताबिक बसिया में दुबे बोरवेल्स के अभय दुबे की मशीन भी जब्त हुई है। वहीं तिफरा में महामाया बोरवेल्स के अमित अग्रवाल की मशीन पकड़ी गई। इससे पहले तुरकाडीह में शेरा गायकवाड़ की मशीन जब्त की गई थी। वहां भी शुरुआत में एक दलाल का नाम सामने आया था। प्रशासन की चेतावनी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत जिले में बिना अनुमति बोर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अवैध बोरिंग करते पाए जाने पर मशीन जब्त करने के साथ संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कटघोरा में 7 दिन से पानी-बिजली सप्लाई ठप:लोग आक्रोशित, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

May 23, 2026

PWD से मिले मुआवजे के चेक हुए बाउंस-कांग्रेस:26 में से 17 जमीन मालिकों को नहीं मिल पाई मुआवजे की राशि

May 23, 2026

शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं दिया तो की हत्या:कोरबा के बांगो में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071707
Views Today : 259
Views Last 7 days : 2296
Views Last 30 days : 4867
Total views : 94201
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.