![]()
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मारी गई नक्सली की पहचान वांटेड ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है। वो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। पुलिस की तरफ से उसे लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के ज्यादातर नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय कैडर में से एक मानी जा रही थी। सर्चिंग पर निकली थी टीम जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से महिला नक्सली रूपी का शव बरामद किया गया। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस बाकी नक्सलियों की तलाश में जुटी हुई है।
<
