कांकेर में धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:मोबाइल बंद कर बदल रहा था ठिकाना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

![]()
रावघाट थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को डरा-धमकाकर और उसके पति व बच्चों की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर रावघाट थाने में तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रावघाट, अंतागढ़ थाना और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाई गई। फरार आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद कर ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसका पता लगाया और हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी कृष्ण कुमार देहारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार देहारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बोहरीलाल देहारी का पुत्र और ग्राम मुनगापदर कोलर, थाना रावघाट, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) का निवासी है।
Source link




