Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कल से लू का अलर्ट, 3° बढ़ेगा तापमान:गर्मी के चलते व्यापमं परीक्षाओं का समय बदला; जगदलपुर में बारिश के साथ ओले गिरे
Breaking News

कल से लू का अलर्ट, 3° बढ़ेगा तापमान:गर्मी के चलते व्यापमं परीक्षाओं का समय बदला; जगदलपुर में बारिश के साथ ओले गिरे

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 04 23t074057667 1776912008
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 04 23t074057667 1776912008
प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है और अब इसमें और तेजी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल यानी 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव चलने की चेतावनी दी है, जो अगले तीन दिनों तक असर दिखा सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। जगदलपुर में बुधवार दोपहर बारिश के साथ ओले गिरे। तापमान की बात करें तो दुर्ग में सबसे अधिक 43.2°C और जगदलपुर में न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बिलासपुर में व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं सुबह 10 बजे से होंगी, जो पहले दोपहर 12 बजे से आयोजित होती थीं। 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक, 14 मई को एसएससी नर्सिंग और पीईटी, तथा 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। पहले देखिए ये तस्वीरें- जेट स्ट्रीम की तेज हवाओं से बदला मौसम मौसम में बदलाव की वजह ऊपर आसमान में तेज हवा का एक मजबूत प्रवाह है, जिसे सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम कहते हैं। यह हवा जमीन से करीब 12.6 किमी ऊपर 90 से 110 नॉट की तेज रफ्तार से चल रही है, जिसका असर मध्य और पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है। आज और अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। रायपुर में साफ रहेगा आसमान आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रह सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.