बालोद| जिला मुख्यालय में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत काम को पूरा कराने कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने 20 अप्रैल डेडलाइन तय की थी। बावजूद अब तक काम अधूरा ही है। डिवाइडर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन नाली निर्माण, लाइट व पोल लगाने सहित अन्य कार्य अधूरे हैं। पीडब्ल्यूडी ने तीसरा डेडलाइन 31 मार्च तय की थी। तय डेडलाइन में अधिकृत एजेंसी काम पूरा नहीं करवा पाई। अब जून तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
<
