Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर लीना मंडावी बाइक से पहुंचीं सांचरखूंटा:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 'ग्राम जोहार अभियान' में सुनी वनांचल के ग्रामीणों की समस्याएं
Breaking News

कलेक्टर लीना मंडावी बाइक से पहुंचीं सांचरखूंटा:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 'ग्राम जोहार अभियान' में सुनी वनांचल के ग्रामीणों की समस्याएं

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
35749374 1936 4678 a7ad 8af10d426410 1775908652921
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



35749374 1936 4678 a7ad 8af10d426410 1775908652921
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में ‘ग्राम जोहार अभियान’ के तहत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित ग्राम सांचरखूंटा में एक विशेष जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी दुर्गम रास्तों की परवाह न करते हुए लगभग चार किलोमीटर तक बाइक से ऑफरोडिंग कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। उनकी इस पहल की सराहना की गई। आम पेड़ की छांव में लगी चौपाल आम के पेड़ की छांव में आयोजित इस चौपाल में पंडो जनजाति के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब ग्रामीण उनके प्रति जागरूक होंगे। कलेक्टर ने गांव में सड़क निर्माण और प्राथमिक शाला की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक स्कूल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक बच्चे छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो। सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें :कलेक्टर कलेक्टर ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल और आंगनबाड़ी भेजने तथा बाल विवाह जैसी प्रथाओं को रोकने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने की वन अधिकार पत्र की मांग स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी जारी करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पहुंच मार्ग और वन अधिकार पत्र जैसी मांगों को लेकर आवेदन सौंपे, जिस पर कलेक्टर ने तुतंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए डबरी और कुआं निर्माण जैसी हितग्राही मूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076711
Views Today : 674
Views Last 7 days : 4084
Views Last 30 days : 11889
Total views : 106889
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.